हेल्लो दोस्तों, कैसे है आप लोग सॉरी इतने दिनों से में कोई भी स्टोरी दाल नहीं पाई पर अब से में हररोज स्टोरी डालूंगी। चलो तो फिर अब हम आज की नई स्टोरी की तरफ चलते है।
ये स्टोरी है School की जब रूचि और रौनक 5th std मे थे। तब दोनों एक दूसरे को इतना ज्यादा नहीं जानते थे। दोनों एक ही ट्यूशन क्लास जाते थे और दोनों ही स्टडीज बोहत अच्छे थे। रौनक रूचि से स्टडीज मे काफी अच्छा था इसलिए ट्यूशन के सारे लोग उसे बोहत पसंद करते थे वो हरबार 1st नंबर ही लाता था। रूचि भी उससे इम्प्रेस थी पर वो दोनों कभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। अब आप सबको तो पता ही है की हम सब School टाइम मे ग्रुप होता है और हर ग्रुप से कोई ना कोई दुश्मनी होती है तो बस इसमें भी यही था। इसके कारण से ही रूचि और रौनक एक दूसरे से बात नहीं करते थे।
अब कहानी मे ट्विस्ट ये है की रौनक रूचि को पसंद करता था पर वो उस वक़्त उसे ये बात बता नहीं सकता था। वो हर रोज उसे देखता रहता और वो दोनों स्कूल मे भी साथ ही थे तो जब तक रूचि स्कूल मे आकार क्लास मे बैठ नहीं जाती तब तक रौनक उसका क्लास रूम के बहार वेट करता। रूचि ये सब देखर समज गई थी कि रौनक उसे पसंद करता है । तो उसने ये बात जाकर उसकी बेस्ट फ्रेंड से कही फिर उसकी बेस्ट फ्रेंड ने उसे कहा की तो क्या हुआ जा उसके साथ जाकर बात करले वेसे भी वो कितना अच्छा है यहाँ के बाकी लड़को से तो बोहत ही अच्छा है।
पर रूचि ने कहा नहीं अभी हमें स्टडीज पे ध्यान देना है एग्जाम आ रही है। फिर क्या था जब भी रौनक आता तो उसकी बेस्ट फ्रेंड उसे कहेती देख देख रौनक आया और रूचि हमेशा उसकी बेस्ट फ्रेंड को गुस्से से देखर सर नीचे कर लेती। उसी तरफ रौनक ने भी अपने फ्रेंड्स को रूचि के बारे मे बताया था तो जब भी रूचि आती तो रौनक के दोस्त उससे कहेते थे देख रूचि आगयी जा उसके साथ जाकर बात करले और ये कहकर उसे धका दे देते। पर रौनक की कभी हिम्मत ही नहीं होती थी उससे बात करने की वो उससे देखता तो बस उससे देखता ही रहता।
फिर ऐसे ही धीरे धीरे वो दोनों 11std मे आये तब रूचि ने ट्यूशन Class बदल दिया था तो जब वो ट्यूशन क्लास गई तो उसने देखा की रौनक भी वही आया था। तो क्या था दोनों फिर से एक ही ट्यूशन क्लास मे आ गए। अब होता ये था कि उनकी स्कूल का टाइम सुबह का था और उसके बाद दोपहर का टाइम उनके ट्यूशन क्लास का था। अब स्कूल मे तो जैसे चलता था वैसा ही चलता रहा पर ट्यूशन Class के टाइम रूचि का घर बिच मे आता था तो रौनक घर से जल्दी निकल जाता और रूचि के घर से थोड़े दूर निकल कर उसकी वेट करता। फिर जैसी ही रूचि ट्यूशन के लिए निकलती वेसे ही रौनक भी उसके पीछे पीछे चलना शुरू कर देता। पुरे रास्ते वो उसके पीछे पीछे ही चलता अब दोपहर का Time होता है तो जाहिर की रास्ता पे ज्यादा कोई लोग होंगे नहीं फिर भी वो उससे बात करने की हिम्मत नहीं कर पता क्योंकि रूचि अपने घर से निकलती उससे थोड़े ही दूर उसकी एक दोस्त उसका वेट करती ट्यूशन जाने के लिए तो दोनों साथ ही ट्यूशन जाती थी। इसी वजह से रौनक रूचि से बात नहीं कर पता।
अब एक दिन आया जब रूचि अपनी जिस दोस्त के ट्यूशन जाती थी वो उस दिन नहीं आने वाली थी। तब रूचि बोहत डरी हुई थी क्योंकि उसे पता था कि उसकी दोस्त उसके साथ आती थी इसलिए रौनक उससे बात नहीं करता था पर आज वो नहीं आने वाली तो रौनक उससे बात करने आएगा। इतने सालों मे दोनों ने एक दूसरे से कभी बात नहीं की थी और आज दोनों की बात होने वाली थी तो ये सोच सोच कर रूचि बोहत दर रही थी। फिर रूचि ने सोचा चलो छोड़ो आज मे भी ट्यूशन नहीं जाती पर फिर उसने हिम्मत की और सोचा की चली जाती हु जो होगा वो देखा जायेगा। ये सोच कर वो घर से निकल गयी।